20 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही धनु राशि में रहेंगे, इन दोनों को आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में…
मेष
मेष राशि के जातकों को कुछ अड़चनों का आभास होगा, अगर आप पुरूष हैं तो आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है।
वृष
अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है, राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी।
मिथुन
निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने, परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा।
कर्क
परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी, कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।
सिंह
अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।
कन्या
पारिवारक संबंधों से असंतोष की आशंका है, आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है।
तुला
बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें, किसी मेहमान के आगमन से व्यय होने की संभावना है।
वृश्चिक
राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा, भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।
धनु
किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर
नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी, क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।
कुंभ
पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।
मीन राशि :-
योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 20 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2D76LZu
Comments
Post a Comment