204 वर्ष पुरानी इमारत को बनाया जायेगा भूकंप प्रूफ - Khabar NonStop
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐतिहासिक टाउन हॉल इमारत के टस्कन स्तंभों को मजबूत बनाने और इसे भूकंप रोधी बनाने का फैसला किया है। पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि 204 वर्ष पुरानी इस इमारत को मजबूत बनाने का फैसला आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लिया गया।
भूकंप प्रूफ बनाने का निर्णय
संरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए आइआइटी रुड़की के विशेषज्ञों ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। इसे भूकंप प्रूफ बनाने का निर्णय भी इसी रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। पिछले कुछ वषरें से महानगर में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
शोशल मीडिया पर उछली खाकी टोपी-पिस्टल
18 महीनों में होगा तैयार
छत को स्तंभों से जोड़ने के लिए स्टील का इस्तेमाल करेंगे, जिससे भूकंप आने की स्थिति में इमारत मजबूती से खड़ी रहे। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) 18 महीनों के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा करेगा। अधिकारी काकहना है कि इस पूरी इमारत में प्रकाश की व्यवस्था में परिवर्तन करने की भी योजना है।
ऐसे हुआ था तैयार
वास्तुकार इंजीनियर मेजर जनरल जॉन गासर्टिन ने टाउन हॉल का डिजाइन तैयार किया था और इसके लिए लॉटरी के जरिए रपये जुटाए गए। वर्ष 1867 में टाउन हॉल का संरक्षण कोलकाता नगर निगम को सौंपा गया। वर्ष 1897 में आंशिक रूप से इमारत का जीर्णोद्धार किया गया।
एच-1बी वीजा धारकों के लिए बुरी खबर, ट्रंप प्रशासन ले सकता है ये बड़ा फैसला
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bvr1pS
Comments
Post a Comment