सोनिया गाँधी सबसे मजबूत महिला, रायबरेली से ही लड़ेंगी 2019 लोकसभा चुनाव: प्रियंका - Khabar NonStop
नई दिल्ली। प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को रायबरेली से 2019 की लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में लगाई जा रही अटकलों को विराम देते हुए कहा, कि उनकी मां सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय क्षेत्र से फिर से मैदान में होंगी।
वाड्रा के बहाने प्रियंका को बनाया जा रहा निशाना- कांग्रेस
सोनिया ने अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्ति लिया है, राजनीति से नही
वर्तमान में रायबरेली से लोकसभा का प्रतिनिधित्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं। प्रियंका वाड्रा द्वारा अपने भाई राहुल गांधी की सहायता के लिए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की अटकले मीडिया में काफी दिनों से चल रही हैं। प्रियंका के रायबरेली से चुनाव लड़ने की अटकले कल सोनिया गांधी द्वारा “सेवानिवृत्ति” के संकेत देने के बाद उठीं। कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया था कि सोनिया गांधी केवल कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हुई हैं, सक्रिय राजनीति से नहीं।
प्रियंका गांधी ने क्यों कहा “मेरा खून खौलने लगता है”
मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नही
प्रियंका से यह पूछे जाने पर कि क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव रायबरेली से लड़ेगी, उन्होनें कहा, “रायबरेली से मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है, मेरी मां ही वहां से चुनाव लड़ेंगी।” उन्होंने अपनी मां की सराहना की। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने 19-वर्ष के कार्यकाल के दौरान बड़ी कठिनाइयों पर काबू पाने के लिए उन्हें “सबसे बड़ी” महिला कहा। वर्तमान लोकसभा में उत्तर प्रदेश से सोनिया गांधी (रायबरेली) और राहुल गांधी (अमेठी से) सिर्फ दो कांग्रेस प्रतिनिधि हैं।
अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर बचाव मुद्रा में आईं प्रियंका गांधी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BkBult
Comments
Post a Comment