sss

; //]]>

2018 में मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर

education and jobs in 2018

साल 2018 युवाओं खासकर छात्रों के लिए नयी सौगात लेकर आने वाला है। प्राइमरी एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक में सरकार कई बदलाव करने जा रही है। प्रबंधन और मेडिकल की डिग्री लेने वालों छात्रों की गुणवत्ता को सुधारने के लिए सरकार ने कई निर्णय लिए हैं। यह सभी नए साल के शैक्षणिक सत्र में लागू होंगे। केंद्र सरकार ने 2018 में समूह ग और घ की सरकारी नौकरियों में साक्षात्कार की प्रक्रिया को खत्म कर दिया था। अब 2018 में एक और बड़ा निर्णय सरकार लेने जा रही है। इसके तहत सभी सरकारी नौकरियों के लिए ऑनलाइन भर्ती की जाएगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी हो सकेंगी।

शिक्षा को बनाया जाएगा रोचक

बुनियादी शिक्षा को रोचक बनाने के लिए केंद्र सरकार देश भर के स्कूलों में तकनीक को बढ़ावा देने वाली प्रोजेक्ट लागू करेगी। हर किताब में एक क्यूआर कोड दिया जाएगा। इसे स्कैन करते ही संबंधित पाठ की ऑडियो और वीडियो सामग्री सामने आ जाएगी।

आईटीआई छात्र होंगे 12वीं पास

युवाओं को स्वरोजगारी बनाने के लिए केंद्र सरकार कौशल विकास पर जोर दे रही है। आईटीआई के छात्रों को यह सहूलियत मिलने जा रही है कि वह सिर्फ दो पेपर देकर 12 वीं की परीक्षा पास कर सकेंगे। इसके लिए एनआईओएस ने तीन महीने का एक कोर्स बनाया है।

कैरियर में सफल होना है तो आजमाए ये टिप्स

एक साल में दो बार नीट व जेईई

अब एक साल में दो नीट व जेईई की प्रवेश परीक्षा होगी। 2018 से यह लागू होगा। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का गठन हुआ है। यह एक स्वायत संस्था होगी। एनटीए शुरू में वह परीक्षा करवाएगी जो अब तक सीबीएसई करवाता है। इससे बड़ा बदलाव आएगा।

आईआईएम में एमबीए की डिग्री

अगले साल के शैक्षणिक सत्र से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) छात्रों को अब एमबीए की डिग्री देंगे। इसके साथ ही वे छात्रों को पीएचडी करवा सकेंगे। देश में अभी २० आईआईएम में से किसी को भी प्रबंधन में डिग्री देने का अधिकार नहीं था।

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
नए साल में भी स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सरकार अपने लक्ष्य को बढ़ाएंगी। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। इस काम के लिए लोगों को एक निश्चित राशि भी दी जाती है।

विदेश में डॉक्टरी के लिए नीट

डॉक्टरी पढऩे के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को भी अगले साल से नेशनल एलेजबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। अब एमसीआई तभी अर्हता प्रमाण पत्र देगी जब छात्र ने नीट उत्तीर्ण किया होगा। इससे विदेश से पढ़कर आने वाले छात्रों की गुणवत्ता सुधरेगी।

सरकारी जॉब में ऑनलाइन भर्ती

2018 में सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया को केंद्र सरकार ऑनलाइन करने जा रही है। इससे आवेदकों को सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने और जल्दी वेरिफिकेशन कराने के लिए घूस देने की नौबत नहीं आएगी। आवेदन पत्र पर छात्रों को प्रत्यक्ष हस्ताक्षर करने की जरूरत भी नहीं।

The post 2018 में मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2zp8kiy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop