2018 नए साल में घर, प्रॉपर्टी की खरीदारी और निवेश होगा शुभ
नए साल 2018 प्रॉपर्टी बाजार और निवेश के लिए एक बेहतरीन वर्ष साबित होगा। रियल एस्टेट बिल और जीएसटी आने से इस सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ गई है। इसका फायदा घर खरीदार के साथ रियल्टी सेक्टर को भी मिलेगा। जीएसटी लागू होने से रेडी टू मूव प्रॉपर्टी खरीदना फायदे का सौदा हो गया है। सस्ते होम लोन का तोहफा भी घर खरीदारों को मिल रहा है। इसके अलावे भी र्क फैक्टर्स हैं जो नए साल से इस सेक्टर की रफ्तार बढ़ाने में मदद करेंगे।
इस साल इसलिए बदलेगी तस्वीर
प्रॉपर्टी बाजार मेंं तेजी और मंदी का एक पूरा चक्र करीब-करीब पूरा हो चुका है। सरकार से लेकर डेवलपर्स तक सभी नेे सेक्टर की बेहतरी के लिए कदम उठाए हैं। इसके चलते मार्केट में फिर से मांग बढ़ी है। वहीं, नए प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग कम होने से सप्लाई कम हुई है। इससे आने वोल समय में अनसोल्ड इनवेंट्री का बोझ कम होगा। इसका फायदा सेक्टर के साथ निवेशकों को भी मिलेेगा।
रेडी टू मूव प्रॉपर्टी खरीदना सस्ता
जीएसटी लागू होने के बाद रेडी टूू मूव प्रॉपर्टी खरीदना फायदे का सौदा हो गया है। ऐसा इसलिए कि अभी तक जीासटी में रियल एस्टेट को शामिल नहीं किया है। इसका फायदा पहली दफा घर खरीदार उठा सकते हैं। इसका दूसरा फायदा इस सेक्टर को भी मिलना शुरू हो गया है।
इस तरह चयन करें सस्ती प्रॉपर्टी
प्रॉपर्टी में निवेश से पहले विभिन्न स्थानों पर प्रॉपर्टी के मूल्य को पता करें। जिन घरों में आपकी रूचि हो, उनकी सूची बनाइए, उनका मूल्य जानिए। फिर डेवलपर्स के साथ बैठ कर मोल-तोल कीजिए। संभव हो तो प्रॉपर्टी फाइनल करने सेे पहले संबंधित अथॉरिटी जाकर प्रॉपर्टी के बारें में पता लगाएं। जब तक संतुष्ट न हो तब तक डील फाइनल न करें।
सस्ता होम लोन व एफडीआई
बैंक सस्ता होम लोन ऑफर कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर कम कीमत में घर का सपना पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही इस सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ी है। इससे इस सेक्टर में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।
The post 2018 नए साल में घर, प्रॉपर्टी की खरीदारी और निवेश होगा शुभ appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2BHBaka
Comments
Post a Comment