2018 की शुरूआत से केसरी पर काम शुरू करेंगे: अक्षय कुमार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म केसरी पर अगले साल से काम शुरू करेंगे। सलमान खान और अक्षय फिल्म केसरी में साथ काम करने जा रहे थे, जिसमें वह नायक की भूमिका में थे और सलमान, करण के साथ फिल्म के सह-निर्माता थे। अक्षय का कहना है कि वह और सलमान खान फिल्म ‘केसरी’ में एक साथ काम नहीं कर सके।
लेकिन वह फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ फिल्म बना रहे हैं। अक्षय ने ‘केसरी’ से सलमान के पीछे हटने के बारे में पूछे जाने पर कहा , हां, हम ऐसा नहीं कर सके, मैं करण जौहर के साथ फिल्म बना रहा हूं और यही है। फिल्म का शीर्षक ‘केसरी’ रखा गया है। मैं जनवरी में फिल्म पर काम करना शुरू कर दूंगा। हम ‘पैडमैन’ की रिलीज के बाद लगातार इसकी शूटिंग करेंगे।
The post 2018 की शुरूआत से केसरी पर काम शुरू करेंगे: अक्षय कुमार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BPlsQR
Comments
Post a Comment