मारिन ने कहा – 2018 साल होगा मेरे लिए बहुत ही रोमांचित
स्पोर्ट डेस्क: रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की बैडमिंटन स्टार कैरोलिना मारिन ने कहा है कि 2018 उनके लिए काफी रोमांचक होने वाला हैं क्योंकि अगले साल उनके सामने कई चुनौतियां हैं जिससे पार पाकर वह अधिक से अधिक खिताब जीतना चाहती है। दो बार की विश्व चैंपियन मारिन ने यहां प्रीमियर बैडमिंटन लीग के 23 दिसंबर से शुरु होने वाले तीसरे संस्करण के उद्घाटन कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, अगले साल कई चुनौतियां है जिससे पार पाकर मैं अधिक से अधिक खिताब हासिल करना चाहती हूं।
2018 मेरे लिए काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि अगले वर्ष पीबीएल के अलावा और लगातार तीन टूर्नामेंट होंगे। ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि सभी खिलाड़ियों के लिए यह काफी मुश्किल साल होने वाला है और देखते हैं कि क्या होता है। पीबीएल के तीसरे संस्करण में हैदराबाद हंटर्स की उम्मीदें पूर्व नंबर एक मारिन पर टिकी रहेंगी। मारिन के अलावा इस टीम में यो येओन सेओंग, ली ह्यून जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं। इसके अलावा बी साई प्रणीत की मौजूदगी से भी टीम को काफी मजबूती मिलेगी।
The post मारिन ने कहा – 2018 साल होगा मेरे लिए बहुत ही रोमांचित appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z3I8tB
Comments
Post a Comment