सायना ने 2018 में एशियाई-राष्ट्रमंडल खेल को लेकर दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट डेस्क: पूर्व ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल ने कहा है कि इस समय वह मैचों से ज्यादा अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं ताकि अगले साल होने वाले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत सकें।
सायना को पिछले साल रियो ओलम्पिक की निराशा के बाद घुटने की सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। लेकिन प्रतिभाशाली इस खिलाड़ी ने कमाल की वापसी की और गत माह नवंबर में नागपुर में ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी भसधू को पराजित कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।
सायना ने यहां प्रीमियर बैडमिंटन लीग के 23 दिसंबर से शुरु होने वाले तीसरे संस्करण के उद्घाटन कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, मेरा अगला लक्ष्य एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतना है, इसके लिए मैं शत-प्रतिशत फिट रहना चाहती हूं। मेरे लिए यह लीग एक सामान्य टूर्नामेंट है और मैं इसमें अपना स्वभाविक खेल खेलूंगी।
2012 के लंदन ओलंपिक पदक विजेता सायना ने नौ साल बाद जाकर गत माह नवंबर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने इस वर्ष मलेशिया मास्टर्स का भी खिताब अपने नाम किया था। सायना 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उपविजेता रही थीं।
The post सायना ने 2018 में एशियाई-राष्ट्रमंडल खेल को लेकर दिया बड़ा बयान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BPdCJy
Comments
Post a Comment