गोंडा: स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के लिए प्रशासन ने कसी कमर - Khabar NonStop
गोंडा। विगत वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में सबसे निचले पायदान पर रहकर देश के सबसे गन्दे शहर के रूप में नाम दर्ज कराने वाले गोण्डा शहर को सबसे गन्दे शहर के कलंक से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने 04 जनवरी 2018 से प्रारम्भ हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। आयुक्त देवीपाटन मण्डल एस.वी.एस. रंगाराव की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला प्रशासन, नगर पालिका, जनप्रतिनिधियों, शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, निजी अस्पतालों के मालिकों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, पेट्रोल पम्प संचालकों, सभासदों, पत्रकार संगठनों व नगर के सम्भ्रान्त जनों के साथ एक वृहद मीटिंग आयोजित की गई जिसमें जिले को इस बार स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई तथा कई निर्णय भी लिए गए।
गोण्डा पुलिस ने पकड़े AK 47 के 25 कारतूस
मंडलायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बैठक में उपस्थित जनों के सुझाव आमंत्रित किए गए। इस अवसर पर आयुक्त श्री रंगाराव ने कहा कि स्वच्छता अभियान एक सबसे बड़ा चैलेन्ज है, इसे चुनौती के रूप में लेना होगा और मिलकर ही गन्दगी को मिटाया जा सकता है। उन्होने कहा कि सबकी सक्रिय भागीदारी के बिना जिले या शहर को स्वच्छ व सुन्दर बना पाना सम्भव नहीं है। लोगों का जागरूक और अपने शहर की साफ-सफाई के लिए संवेदनशील होना आवश्यक है। जबतक लोग स्वच्छता को अपनी सोच से नहीं जोड़ेगे तब तक शहर को लाख प्रयास के बावजूद स्वच्छ नहीं बनाया जा सकेगा। उन्होने ईओ नगर पालिका गोण्डा को बैठक में ही निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से नगर पालिका कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर कन्ट्रोल रूम नम्बर जारी करें जिस पर नगरवासी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। उन्होने निर्देश दिए कि पालिका कार्यालय में प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध करने के लिए कमचारियों की ड्यूटी लगाई जाय तथा सके निस्तारण की रिपोर्ट शिकायत पंजिका में दर्ज कराई जाए।
मंत्री की गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 साल के बच्चे की मौके पर मौत
सबसे स्वच्छ वार्ड के सभासद को किया जाएगा पुरस्कृत
उन्होने नवनिर्वाचित सभासदों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सबसे स्वच्छ वार्ड के सभासद को पुरस्कृत भी किया जायेगा। उन्होने कहा कि गन्दगी फैलाने वालों से गांधीगीरी से सुधारने का प्रयास किया जाएगा परन्तु बार-बार अनुरोध करने के बावजूद न मानने वालों के खिलाफ अगले पन्द्रह दिनों में कार्यवाही शुरू हो जाएगी। उन्होने नगर के व्यपारियों से अपील की है आने वाले 15 दिनों में सभी दुकानदारों चाहे वे स्थाई दुकानदार हों अथवा ठेले या खुमचे वाले हों वे अनिवार्य रूप से अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखें वरना उन जुर्माना लगाया जाएगा। डीएम को माह में दो बार स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
जेल में रची गई थी श्याम मन्दिर में चोरी की साजिश
लागू होगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना
डीएम जेबी सिंह ने अपील करते हुए कहा कि मैरेज हालों में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के गिलास व पत्तल आदि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए। नगर क्षेत्र के नर्सिंग होम संचालकों, पेट्रोल पम्प संचालकोंसे अपील किया है कि वे सब नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका गोण्डा को कूड़ा ढोने वाला रिक्शा सहयोग के रूप में प्रदान करें जिससे कूड़े का ढोया जा सके। उन्होने बताया कि आने वाले दिनों में जल्द से जल्द पूरे शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अलावा स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले नगर के सभी क्षेत्रो में खाली पड़े प्लाटों पर डम्प पड़े कूड़े को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में हटवाने के निर्देश ईओ नगर पालिका गोण्डा को दिए हैं।
सड़क मंत्री जी को बर्दाश्त नहीं हुई तारीफ, तारीफ छपते ही बंद हुआ काम
सांसद प्रतिनिधि ने दी जानकारी
सीडीओ दिव्या मित्तल ने बैठक में आए हुए सम्भ्रान्तजनों का आहवान करते हुए कहा कि वे सब नगर के सम्मानित जन है उन्हें इस अभियान की लीडरशिप लेनी चाहिए। प्रशासन उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है परन्तु जनसहयोग के बिना शहर को स्वच्छ व सुन्दर नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए वे सब स्वयं भी अपने जिले व शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करें। सांसद कैंसरगंज प्रतिनिधि संजीव सिंह ने बताया कि सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह द्वारा नगर के विकास के लिए विधायक निधि की अधिकतम धनराशि शहर के विकास व शहर को स्वचछ व सुन्दर बनाने के लिए दे दी गई है। जल्द ही शहर में एलईडी लाइटें, हाईमास्क लाइटें, माडल शौचालय विधायक निधि से बनाए जाएगें। बैठक में शहर को स्वच्छ बनाने के लिए और स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में अच्छा पायदान दिलाने के लिए दिए गए सुझाावों पर तत्काल प्रभाव से अमल करने के निर्देश दिए हैं।
मवेशी तस्करों ने की एसओ को जान से मारने की कोशिश
शहर के सभी गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
बैठक के उपरान्त मीटिंग हाल में उपस्थित सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व सम्भ्रान्तजनों ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डा0 उमा सिंह ने किया। बैठक में डीएम गोण्डा जेबी सिंह, सीडीओ दिव्या मित्तल, नगर मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि संजीव सिंह, सांसद गोण्डा प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, तहसीलदार सदर एसएन त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका स्वर्ण सिंह, स्टेशन अधीक्षक रेलवे गोण्डा अच्युतानन्द मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीएसओ, अधिवक्ता के0के मिश्र, डा0 ओंकार पाठक, डा0 श्याम बहादुर सिंह, डा0 आरबी सिंह बघेल, डा0 रेखा शर्मा, डा0 पुन्योदय मिश्रा, पत्रकार कैलाश नाथ वर्मा, जानकी शरण द्विवेदी, हरि सिंह बादल, अंचल श्रीवास्तव, हेमन्त पाठक सहित अन्य पत्रकारगण, केबी सिंह, सुरेन्द्र सहित नवनिर्वाचित सभासदगण मौजूद रहे।
रोटी पाकर मुस्कुरा उठे चेहरे..
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pGRVqd
Comments
Post a Comment