sss

; //]]>

पुतिन 2018 में एक बार फिर लड़ेंगे रूस के राष्ट्रपति का चुनाव - Khabar NonStop

Vladimir Putin

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में वो एक और कार्यकाल के लिए उम्मीदवार बनेंगे।

हिलेरी क्लिंटन ने पुतिन को बताया अमेरिका के लिए ‘खतरा’

यदि पुतिन यह चुनाव जीत जाते हैं तो राष्ट्रपति के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल होगा। पुतिन ने रूसी शहर निझनी नोवगोरोड में ऑटोमोबाइल प्लांट जीएजेड के कर्मचारियों के साथ एक मुलाकात के दौरान घोषणा की कि, वो एक बार फिर से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, “मैं रूसी संघ के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का दावा पेश करूंगा।” बता दें कि, पुतिन का वर्तमान कार्यकाल सात मई 2018 को समाप्त हो रहा है। पुतिन साल 2000 से ही कभी राष्ट्रपति तो कभी प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में बने हुए हैं। अगर पुतिन अगले साल मार्च में होने वाला चुनाव जीत जाते हैं तो उनका कार्यकाल 2024 तक बढ़ जाएगा।

रूस: पुतिन को चुनौती देने चुनाव में उतरी ये स्टार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BOcfbb

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop