ऐपल: 2018 में 9.7 इंच वाले आईपैड का सस्ता वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी - Khabar NonStop
नई दिल्ली। इसी साल ऐपल ने अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन लॉन्च किया। अब अगले साल कंपनी 9.7 इंच वाले आईपैड मॉडल का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल , पिछली साल लॉन्च किए गए 9.7 इंच आईपैड का सस्ता वैरियंट लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि ऐपल ने इस आईपैड को 28,000 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था।
ये सीक्रेट कोड खोलेगा स्मार्टफोन की पोल, जानें कैसे
टैबलट सेगमेंट में सेल्स में गिरावट
ऐपल को पिछले तीन वर्षों से टैबलट सेगमेंट में सेल्स में गिरावट देखनी पड़ी है। ऐसे में सेल्स को बूस्ट करने के लिए कंपनी ज्यादा आॅडियंस को कम कीमत में लुभाने की कोशिश करेगी। हालांकि, अभी कंपनी ने नए आईपैड से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह मौजूदा आईपैड मॉडल से कुछ कम पावरफुल हो सकता है।
Xiaomi का ‘देश का स्मार्टफोन’ लॉन्च, जानें फीचर्स
इसी साल लॉन्च किए आईपैड की कीमत
9.7 इंच आईपैड वाईफाई वर्जन के 32जीबी वैरियंट की कीमत जो कि इसी साल लॉन्च किए गए हैं, ऐपल ने 28,000 रुपए रखी है। जबकि 35,700 रुपए में 128 जीबी वैरियंट बेचा जा रहा है। अगर हम इसके सेल्युलर वर्जन की बात करें तो 9.7 इंच वाले आईपैड की कीमत 38,600 रुपए है। और 128 जीबी वैरियंट वाले की कीमत 46,300 रुपए है।
आईपैड में ऐल्युमिनियम बॉडी दी
ऐपल ने इस आईपैड में ऐल्युमिनियम बॉडी दी है। इसमें ए9 चिपसेट भी दिया गया है। इस आईपैड में 8 मेगापिक्सल रियर आॅटोफोकस कैमरे दिया गया है। कैमरा फुल एचडी रेजॉल्यूशन विडियोज रेकॉर्ड कर सकता है। इसमें 32.4Wh की बैटरी दी गई है। जो कि नॉन रिमूवेबल है और नॉर्मली 10 घंटे की वेब सर्फिंग की सुविधा देती है।
Paytm पेमेंट्स बैंक में खाता खोलने के ये हैं फायदे
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nmDEOh
Comments
Post a Comment