sss

; //]]>

विराट कोहली के नाम रहा साल 2017

खेल डेस्क। इस वर्ष खेल जगत की नजरें भारत पर लगी रही और भारत की आंखों के तारे रहे विराट कोहली जिनकी आदत में शुमार हो गया है क्रिकेट के नित नये रिकार्ड बनाना जबकि फीफा अंडर 17 विश्व कप की सफल मेजबानी करके भारत ने अपना लोहा मनवाया। रन मशीन कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने जीत दर जीत दर्ज करके ऐसा तिलिस्म गढा है जिसे तोड़ पाना विरोधी टीमों के लिये नामुमकिन सा होने लगा है।

 
Image result for पीवी सिंधु

 

इस साल खेल जगत में भारतीय बैडमिंटन की पोस्टर गर्ल पी वी सिंधू की भी तूती बोली जबकि किदाम्बी श्रीकांत ने सफलता की नयी परिभाषा लिखी । महिला और पुरूष हाकी टीमों ने उपमहाद्वीपीय चैम्पियन का दर्जा हासिल किया। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार तीन साल बाद रिंग में लौटे तो मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में बरसों बाद पीला तमगा दिलाया । एम सी मेरीकाम ने एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण के साथ वापसी की और क्यू खेलों में पंकज आडवाणी ने 18वां विश्व खिताब जीता।

 

 

Image result for मिताली राज

 

मुक्केबाज गौरव बिधूड़ी ने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। साल के आखिर में शतरंज के शहंशाह विश्वनाथन आनंद ने पिछली नाकामियों का गम दूर करके चौदह बरस बाद रैपिड शतरंज खिताब जीता । महिला क्रिकेट टीम पुरूष टीम की छत्रछाया से निकलकर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही । मिताली राज एंड कंपनी विश्व कप में उपविजेता रही और पहली बार कोहली एंड कंपनी से इतर उनकी उपलब्धि को देश ने माना और सराहा ।

The post विराट कोहली के नाम रहा साल 2017 appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ll3NcP

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop