sss

; //]]>

ओबामा का ट्वीट बना 2017 का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ट्वीट - Khabar NonStop

Barack Obama’s tweet

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ट्वीट को लेकर हमेशा सुर्खियाँ बटोरते रहते हैं। हाल ही में ट्विटर के एक कर्मचारी ने राष्ट्रपति ट्रंप का ट्विटर अकाउंट ससपेंड कर दिया था। ट्विटर ने साल भर की एपीआई समीक्षा सूची जारी की है। इस सूची में साल 2017 का सबसे पसंद किया जाने वाला ट्वीट पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा किया गया है।

ट्विटर के इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट

ट्विटर ने साल 2017 की समीक्षा सूची जारी की है। इसके मुताबिक वर्जीनिया के शर्लोट्सविले में भड़की नस्लीय हिंसा के सम्बंध में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा किया गया ट्वीट, ट्विटर के इतिहास का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट था। इसे 2017 में तथा अब तक सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्रैवल बैन को मंजूरी दी

नेल्सन मंडेला की आत्मकथा के वाक्य को किया था कोट

इस ट्वीट में बराक ओबामा ने नेल्सन मंडेला की 1994 में प्रकाशित आत्मकथा के वाक्य को कोट किया था। ट्वीट में ओबामा ने लिखा था, “कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के शरीर के रंग, उसकी पृष्ठभूमि या धर्म के आधार पर उसके लिए नफरत लिए पैदा नहीं होता।”

भारतीय मूल की ये महिला पत्रकार लड़ेंगी अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव

दूसरा सबसे ज्यादा रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट

‘वॉक्स’ के मुताबिक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का यह ट्वीट साल 2017 में दूसरा सबसे ज्यादा रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट है। पहले स्थान पर ‘फूड चेन वेंडी के चिकन नगेट्स’ वाला ट्वीट है। ओबामा के निजी ट्विटर अकाउंट से किए गए इस ट्वीट को सबसे ज्यादा करीब चार करोड़ 60 लाख लाइक्स मिले थे।

डोनाल्ड ट्रंप को लगा करारा झटका, पूर्व सहयोगी ने ये कहा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Au9ltT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop