बुजुर्ग दंपत्ति 200 काक्रोच साथ कर थी हवाई सफर, लेकिन….
इंटरनेट डेस्क। चीन में गुआंग्डोंग बैयुन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के ग्राउंड स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान देखा कि एक बुजुर्ग दंपत्ति के पास सफेद रंग का हैंड बैग है। जिसे लेकर वो हवाई जहाज में चढ़ना चाहते हैं। स्कैन मशीन से गुजरने पर इस बैग के अंदर कुछ काले धब्बों की झलक दिखी जो स्थिर नहीं थे। कर्मचारी ने बैग लेकर उसे खोला और उसमें हाथ डालते ही उस कर्मचारी की चीख निकल गई। जांच करने पर जो नतीजा सामने आया सब उससे हैरान रह गए।
बैग में जिंदा काक्रोच
ये दंपत्ति अपने बैग में जिंदा कॉक्रोच लेकर सफर करना चाह रहा था। अधिकारी के चिल्लाने पर जब जांच की गई तो पता चला बैग में आठ दस नहीं बल्कि करीब 200 काक्रोच मौजूद थे। इसके बाद तो एयरपोर्ट पर हड़कंप ही मच गया। ये मामला बीते 25 नवंबर का है। बहरहाल उस बुजुर्ग जोड़े को कहा गया कि वे काक्रोच वाला बैग लेकर जहाज में नहीं बैठ सकते।
इलाज के लिए थे ये कीड़े
जब हवाई जहाज के अधिकारियों ने इस बुजुर्ग जोड़े से पूछा कि वे इतने सारे जिंदा कॉकरोच क्यों ले जा रहे थे। इस पर पुरुष यात्री ने जवाब दिया कि ये काक्रोच उनकी पत्नी के घरेलू इलाज का हिस्सा हैं। उनकी पत्नी को त्वचा का कोई रोग है जिसमें खास किस्म की क्रीम में इन कॉकरोच को मिलाकर त्वचा पर लगाया जाता है।
पहली बार नहीं हुआ ऐसा मामला
वैसे आपको बता दें ये पहली बार नहीं है किसी जीवित प्राणी को हवाई अड्डे के जांच अधिकारियों से छुपा कर ले जाने की कोशिश की गई हो। ऐसा ही एक मामला लांस एजिल्स हवाई अड्डे पर सामने आया था जब एक शख्स को विभिन्न प्रजातियों की करीब 240 जिंदा मछलियां ले जाने की कोशिश में पकड़ा गया था। ये तो कमाल ही था जब शारजाह में एक दंपत्ति अपने छोटे बच्चे को बैग में छुपा कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे क्योंकि उन्हें उस बच्चे का वीजा नहीं मिला था।
The post बुजुर्ग दंपत्ति 200 काक्रोच साथ कर थी हवाई सफर, लेकिन…. appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iJrNV6
Comments
Post a Comment