अजय देवगन के नाम पर 200 करोड़ की ठगी, अनारा गुप्ता भी फंसीं - Khabar NonStop
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के नाम पर 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। इस ठगी के मामले में फिल्म एक्ट्रेस और पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनारा गुप्ता पर आरोप है कि उसने फिल्म स्टार अजय देवगन के नाम पर लोगों से झूठ बोलकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की है।
मॉनसून शूटआउट: बॉलीवुड में पहली बार रिलीज हुआ ऐसा ट्रेलर, वीडियो देखो
क्या है पूरा मामला
इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके से एक ताल्लुक रखने वाले इस गिरोह के फर्जी डायरेक्टर ओमप्रकाश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के बाद ही अनारा का नाम भी इस केस में सामने आया है। ओमप्रकाश के पास से पुलिस को मोबाइल, रजिस्टर, लैपटॉप और व्हाट्सऐप पर अनारा गुप्ता से बातचीत के रिकॉर्ड्स भी मिले।
पुलिस की मानें तो
पुलिस ने छानबीन में पता लगाया कि अनारा गुप्ता के साथ मिलकर कुछ ठगों ने एक मीडिया हाउस खोला था। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम एम्परर मीडिया एंड प्राइवेट लिमिटेड रखा। इसकी डायरेक्टर अनारा गुप्ता बनीं। ये लोग फिल्म बनाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पैसे जमा करवाने लगे। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पैसे जमा करने वाले लोगों को आश्वासन दिया गया।
रिचा चड्ढा का किया पीछा, तो रिचा ने ट्वीट करके कहा- सुधर जाइए
अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी थी
यह प्रोडक्शन कंपनी अजय देवगन के साथ फिल्म बनाने वाली है और फिल्म के रिलीज होते ही सभी इन्वेस्टर्स को मोटा मुनाफा दिया जाएगा। इस कंपनी ने कई राज्यों में अपने फर्जी एजेंट बनाए थे। ये एजेंट एक सेमीनार का आयोजन करते थे, अनारा जहां पहुंच कर लोगों को पैसे लगाने के लिए प्रेरित करती थीं। लोगों ने अनारा के कहने और अजय देवगन के बड़े नाम के झांसे में आकर पैसे लगा दिए थे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zNtbNl
Comments
Post a Comment