sss

; //]]>

केजरीवाल ने बढ़ाए पानी के दाम, पानी के बिल में 20% बढ़ोतरी - Khabar NonStop

Arvind Kejriwal

 

नई दिल्ली- केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाने से पहले दिल्ली की जनता से ‘पानी माफ और बिजली हाफ’ का वादा किया था। लेकिन अब जैसे जैसे केजरीवाल सरकार के साल पुरे हो रहे हैं वैसे वैसे केजरीवाल अपने वादों से मुकरते नजर आ रहे हैं। अब केजरीवाल सरकार ने राजधानी दिल्ली में पानी के दामों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। हालांकि, दिल्ली सरकार ने ये भी कहा है कि इस फैसले से उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो प्रतिमाह 20 हजार लीटर से कम पानी इस्तेमाल करते हैं।

क्या कहा दिल्ली सरकार के प्रवक्ता ने ?

दरअसल, जल बोर्ड के सदस्य और सदर बाजार से बीजेपी के निगम पार्षद जय प्रकाश (जेपी) ने मीडिया को बताया कि मीटिंग में केजरीवाल भी मौजूद थे और उनकी मंजूरी के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की दरों में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी को पारित किया गया है। इस मीटिंग के बाद दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नगेंद्र शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का असर उन लोगों पर नहीं पड़ेगा जो प्रतिमाह 20 हजार लीटर से कम पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। ये फैसला सर उन लोगों के लिए है जो कि 20,000 लीटर से ज्यादा पानी इस्तेमाल कर रहे हैं उनके पानी और सीवर चार्ज में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी गई है।

कपिल मिश्र ने साधा निशाना

वहीं, केजरीवाल के इस फैसले के बाद से आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा ने इस मामले को लेकर फिर केजरीवाल पत निशाना साधा है और कहा है कि, ‘श्रीमान अरविंद केजरीवाल, मेट्रो के दाम घटाने के लिए आप 1500 करोड़ रुपये देने को तैयार थे। उन्हीं पैसों को अपने ही दिल्ली जल बोर्ड को देकर पानी के दाम बढ़ने से रोक लीजिये। याद रखिये, मैंने तीन साल तक पानी के दाम नहीं बढ़ने दिए थे और आपने तीन महीने में बढ़ा दिए।’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2DTwNQG

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop