sss

; //]]>

20 साल में देश 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा: मुकेश अंबानी - Khabar NonStop

mukesh ambani

 

आने वाले सालों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन सकता है और भारत की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 10 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी ये कहना है रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी का।

हिन्द महासागर में चीन से खतरा, भारत ने उठाया ये कदम

क्या कहा अम्बानी ने ?

दिल्ली में पंद्रहवें हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में मुकेश अम्बानी हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस समिट में उन्होंने कहा कि, ’13 साल पहले मैं इस समिट में आया था तब हिंन्दुस्तान 500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था थी। उस वक्त मैंने कहा था कि 20 साल तक यह देश 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी। मुझे ख़ुशी है कि मेरा कहा जल्द ही सही साबित होने वाला है, क्योंकि आज देश इसी राह पर है। आने वाले 10 सालों में ये 7000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकती है।’ उन्होंने आगे कहा कि, मुझे भारत की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा है। भारत ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर रहा है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। 2030 तक भारत की जीडीपी 10,000 अरब डॉलर के पार निकल सकती है।’

 कंज्यूमर का फायदा सबसे ऊपर

वहीं, जब एचटी लीडरशिप समिट में जब उनसे पूछा गया कि जियो की एंट्री से टेलीकॉम कंपनियों को भारी नुकसान हुआ तो उन्होंने कहा कि, ‘बिजनेस में फायदा नुकसान होता रहता है और कंज्यूमर का फायदा सबसे ऊपर होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि सुनील भारती मित्तल उनके दोस्त हैं। आज डेटा न सिर्फ न्‍यू ऑयल है, बल्कि यह न्‍यू सॉइल है। उनके लिए देश का और कंज्यूमर का फायदा सबसे ऊपर है।’ मुकेश ने ये भी कहा कि भविष्य में भारत विश्व को एक बेहतर और अलग विकास मॉडल प्रस्तुत करेगा।

देश का सांप्रदायिक आधार पर बंटवारा नहीं होना चाहिए: बराक ओबामा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j8jB1p

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop