sss

; //]]>

टीम इंडिया ने तीसरा टी20 मैच 5 विकेट से जीता - Khabar NonStop

Ind vs SL

भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टी-20 भारत ने 5 विकेट से जीत लिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 135 रन बना पाई। जवाबी पारी में भारत की शुरुआत खास नहीं रही पिछले दोनों मैच में अर्द्धशतक लगाने वाले लोकेश राहुल सिर्फ चार रन बनाकर चमीरा की गेंद पर LBW हो गए। ऐसे ही श्रीलंका ने भारत के पांच विकेट गिरा दिए लेकिन पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी ने नाबाद 16 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 18 रन बनाते हुए 19.2 ओवर में टीम को जीत तक पहुंचा दिया। भारतीय टीम के लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 32, श्रेयस अय्यर ने 30 और कप्‍तान रोहित शर्मा ने 27 रन की पारी खेली।

सहवाग ने ट्विटर पर शेयर की ‘रीयल हीरो’ की फोटो

गौरतलब हो कि श्रीलंका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 93 रनों हराया था तो वहीं, इंदौर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका 88 रनों से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। इस तरह टीम इंडिया ने सीरिज में 2-0 बढ़त बना ली थी। तीसरे मैच में जीत हासिल कर के भारत ने एक तरफ़ा मैच में इस सीरिज पर कब्जा कर लिया है।

IND VS SL: आज श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2C0wlzo

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop