गुजरात चुनाव के बाद बढ़े सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, होगा 2 रुपये का इजाफा - Khabar NonStop
सरकार के एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली में गुरुवार को लोगों को 69.07 रुपये एक लीटर पेट्रोल के लिए चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, डीजल के लिए 58.33 रुपये प्रति लीटर देने पड़ रहे हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही इस बढ़ोत्तरी के लिए जिम्मेदार हैं।
2 रुपये का इजाफा हो सकता है
मनीभास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुजरात चुनाव के बाद सीधे 2 रुपये की बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर ये होता है, तो इस बार सरकार की तरफ से राहत मिलने के आसार कम हैं। बुधवार को पेट्रोलियम मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता तो जरूर जताई। हालांकि उन्होंने एक्साइज ड्यूटी घटाने के सवाल पर कुछ भी नहीं कहा है।
अन्ना हजारे ने संबोधित की जनसभा, मोदी सरकार पर साधा निशाना
कच्चे तेल की बढ़ रही कीमतें
दरअसल लगातार कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। यह 65.70 डॉलर प्रति बैरल पर बुधवार को पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों का यह 30 महीने का सबसे ऊंचे दाम हैं। अगर हम इंडियन बास्केट की बात करें, तो 61.70 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमतें पहुंच गई हैं। माना जा रहा है कि कंपनियां गुजरात चुनाव खत्म होने के बाद कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती हैं।
पहले की पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी घटा चुकी है। इतना ही नहीं कुछ राज्यों ने भी वैट में कटौती की है। अन्य राज्यों पर भी इस बढ़ोतरी के बाद वैट घटाने को लेकर दबाव बढ़ सकता है।
NHAI: कर्मचारी Toll Plaza से गुजर रहे जवानों को खड़े होकर करें सलाम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Cgu4j9
Comments
Post a Comment