19 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य धनु राशि में रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि को त्यागकर धनु राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज मूल नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में…
मेष
इस राशि के जातकों में आज उत्साह का अभाव रहेगा, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है।
वृष
काम करने वालों को आज आपसे जलन हो सकती है, बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह का विवाद भी हो सकता है, खर्चा भी ज्यादा होगा।
मिथुन
निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने, परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा।
कर्क
आप जिन कामों को नहीं करना चाहते हैं उन्ही कामों को करना पड़ेगा, महत्वाकांक्षाओं के पूरा न होने से मन दुखी होगा।
सिंह
विषम व नाजुक स्थिति मे विवेक से काम लें, मन की निराशा किसी कार्य में रुचि लेने में बाधक बनेगी।
कन्या
बीती बातों को छोड़ वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें, आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक हो सकता है।
तुला
आज आप पर कार्य का अत्याधिक बोझ रहेगा, ज्यादा काम करने से मन परेशान होगा, परिवारिक तनाव का असर अपने स्वास्थ पर न पड़ने दें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा, काम-काज में समय व्यतीत होगा।
धनु
सारे तनाव छोड़ अपने करियर पर ध्यान दें, महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको दुविधा होगी, लेकिन परेशान होने की बजाय सोच-समझकर निर्णय लें।
मकर
प्रतिकूल स्थिति में भी घर के वातावरण को खुशहाल बनाने का प्रयास करें, पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन केंद्रित होगा।
कुंभ
कुछ संबंधों के प्रति मन गलत भावनाओं से प्रभावित रहेगा, विरोधियों के विरोध करने से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
मीन राशि :-
अच्छी भावनाओं के बावजूद परिजनों की असन्तुष्टि से मन दुखी होगा। किसी बड़े खर्च को लेकर चिंतित रहेंगे, वहीं आर्थिक वृद्धि से मन में प्रसन्नता रहेगी।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 19 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AVApjd
Comments
Post a Comment