गुजरात: मुख्यमंत्री विजय रुपानी समेत 19 मंत्रियों ने ली शपथ - Khabar NonStop
गुजरात। 61 वर्षीय विजय रुपानी ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी प्रमुख अमित शाह समेत भाजपा के 18 मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। बिहार में बीजेपी के मुख्य सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके सहयोगी सुशील कुमार मोदी भी इस समारोह में एक साथ शामिल हुए।
गुजरात में एनसीपी के नवनिर्वाचित विधायक गिरफ्तार
रुपानी के साथ 19 मंत्रियों ने ली शपथ
विजय रुपानी के साथ 19 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिसमें उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल शामिल थे। नई सरकार के मंत्रिमंडल में 9 नए चेहरे भी शामिल हुए हैं। आज जिन मंत्रियों ने शपथ ली, उनमें से सात सौराष्ट्र क्षेत्र के हैं, इस क्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन सबसे ख़राब रहा है।
समुद्र के अंदर 7 किमी दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन
मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण
रूपानी की नई कैबिनेट में छह अन्य पिछड़ी जातियां (ओबीसी) के मंत्री हैं और छह प्रभावशाली पटेल या पाटीदार समुदाय से हैं। तीन नए मंत्री आदिवासी हैं, जिनके समर्थन ने राज्य के पूर्वी हिस्से में भाजपा को अच्छी तरह से मदद की। वहीं दो राजपूत और एक दलित, ब्राह्मण और जैन मंत्री भी शामिल हैं।
गुजरात: ‘चिंतन शिविर’ के माध्यम से काग्रेस चुनाव परिणाम का करेगी विश्लेषण
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BTUfzS
Comments
Post a Comment