sss

; //]]>

‘राहुलराज’ की खुशी में डूबी पार्टी, 19 साल बाद बदलेगी नेम प्लेट - Khabar NonStop

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में लगभग दो दशक बाद आज से एक नए चरण की शुरुआत होए जा रही है। शनिवार को राहुल गाँधी की कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी लगभग तय है। कांग्रेस मुख्यालय पर जमकर तैयारियां हो रही है। देश भर के तमाम हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्त्ता दिल्ली पहुँच चुके हैं। पार्टी में जश्न का माहौल है। शनिवार यानि 16 दिसंबर को राहुल गाँधी औपचारिक तरीके से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर आसीन हो जायेंगे।

कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गुजरात चुनाव में दखल से इंकार

‘राहुलराज’ की तैयारी शुरू

कांग्रेस पार्टी के कार्यालय 24 अकबर रोड में जश्न का माहौल है। जश्न के लिए चांदनी चौक से स्पेशल हलवाई बुलाये गए हैं। जलेबी, लड्डू और रसगुल्ला जैसी कई तरह की मिठाइयाँ बनाई जा रही है। जानकारी मिली है कि कांग्रेस दफ्तर में लोकगीत का भी कार्यक्रम होना है इसके लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। देश भर में स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालयों को चांदनी और लाइट से सजा दिया गया है। कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता ‘राहुलराज’ की तैयारी के लिए दिल्ली पहुँच गए हैं।

मीडिया से बोली सोनिया गांधी, ‘अब मैं रिटायर हो रही हूं’

कांग्रेस पार्टी खासा उत्साहित

राहुल गाँधी की ताजपोशी के कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के देश भर के तमाम प्रान्तों के विधायक, सांसद, सीएलपी नेता, पीसीसी अध्यक्ष और एआईसीसी के तमाम पदाधिकारी पहुंचे वाले हैं। समारोह को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी है। राहुल गाँधी, गाँधी परिवार के पांचवे सख्स हैं जो अब कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में 19 साल बाद अब नए युग की शुरुआत होगी। इसके लिए पूरी पार्टी ख़ासा उत्साहित दिख रही है।

राहुल ने साधा मोदी पर निशाना..

19 साल बाद बदलेगा अध्यक्ष

राहुल गाँधी 11 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम रामचंद्रन ने राहुल गाँधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने का औपचारिक ऐलान किया था। राहुल गाँधी के अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद से ही पार्टी कार्यकर्त्ता जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गाँधी ने लगभग 19 साल व्यतीत किये हैं। अब राहुल गाँधी के ये कमान मिलने वाली है।

राहुल गांधी: ‘केवल इतना पूछूंगा, क्या अब भाषण ही शासन है?’



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j55Znb

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop