sss

; //]]>

19 घंटों तक बाकू एयरपोर्ट पर फंसीं रहीं पूर्व स्टेट बैंक चीफ, जमीन पर सोकर गुजारी रात - Khabar NonStop

Ex SBI Chief

मुंबई। अरुंधति जो कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पूर्व अध्य्क्ष हैं, को अजरबैजान के बाकू हवाईअड्डे पर कई अन्य भारतीयों के साथ 19 घंटों के लिए फंसे रहना पड़ा। मुंबई से लंदन की फ्लाइट में यह सभी यात्री सफर कर रहे थे। ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA198 को जहाज में धुआं भरने की सूचना पाकर बाकू में उतारना पड़ा। यात्रियों को 19 घंटे इंतजार करने के बाद दूसरी फ्लाइट से लंदन भेजा गया।

बर्फबारी के कारण घंटों थी लेट

बताया जाता है कि पहले से ही BA198 बर्फबारी के कारण घंटों लेट थी। विमान को उड़ान भरने के कुछ ही घंटों बाद ही बाकू डायवर्ट किया गया। यात्रियों से एयरवेज द्वारा माफी मांगते हुए जानकारी दी गई कि तकनीकी खराबी के कारण ये दिक्कत हुई है।

एयरवेज ने मांदगी माफी  

हालांकि, एयरवेज ने माफी मांगी और बताया कि असुविधा को देखते हुए यात्रियों की पूरा ध्यान रखा गया। वहीं यात्रियों ने कहा था कि न तो उन्हें नाश्ता सही से दिया गया और उन्हें न ही दवाई जैसी जरूरतों के लिए बाहर निकलने दिया गया।  उनकी उड़ान की जानकारी तो एयरवेज ने दी लेकिन उनका सामान कब भेजा जाएगा, यह नहीं बताया।

अरुंधति ने बताया

अरुंधति से बात करने पर उन्होंने बताया कि विमान की लैंडिंग बाकू के समय अनुसार रात करीब 9 बजे हुई। एयरपोर्ट के लाउंज में उन्हें रात कार्पेट पर सोकर बितानी पड़ी। इंजिनियरों ने खराबी तो ठीक कर दी लेकिन फ्लाइट उड़ नहीं सकी क्योंकि क्रू की शिफ्ट खत्म हो गई थी। साथ ही भट्टाचार्य ने ये भी बताया कि विमान में धुएं की सूचना आई और गंध आने पर विमान को डायवर्ट किया गया था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ylfkwt

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop