sss

; //]]>

डोकलाम में फिर चीन के 1800 सैनिकों ने डाला डेरा, निर्माण कार्य किया शुरू - Khabar NonStop

doklam

डोकलाम गतिरोध भारत और चीन के बीच खत्म होने के बाद एक बार फिर ड्रैगन की नापाक कोशिशें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि चीनी सेना के करीब 1800 सैनिक विवादित क्षेत्र में जमे हुए हैं। और बाकायदा यहां निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं।

SBI ने लगभग 1,300 शाखाओं के नाम, आईएफएससी कोड बदले

चीनी सेना बना रहे दो हेलीपैड

सुरक्षा सूत्रों के हवाले से अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने भारतीय लिखा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवान सिक्किम, भूटान-तिब्बत ट्राइजंक्शन के पास डोकलाम में स्थाई रूप से रह रहे हैं। इतना ही नहीं इलाके में चीनी सेना दो हेलीपैड बना रही है। साथ ही सड़कों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। और शिविर भी बनाए जा रहे हैं।

बिपिन रावत ने जताई थी आशंका

सूत्रों का दावा है कि अब इस रणनीति पर भारत पहुंच चुका है कि दक्षिणी क्षेत्र में चीन को सड़कों का विस्तार नहीं करने दिया जाएगा। इसके बावजूद चीनी सेना द्वारा सड़कों के निर्माण की जानकारी सामने आ रही है। आपको बता दें सितंबर में भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने ये आशंका जताई थी कि विवादित क्षेत्र में चीन ताकत आजमाने की कोशिश करता रहेगा। इसलिए सैनिकों को चुंबी वैली में तैनात किया गया है। दरअसल, हर साल चीनी सैनिक अप्रैल-मई और अक्टूबर से नवंबर के बीच डोकलाम में आते हैं। और यहां अपना दावा ठोकते थे। डोकलाम को लेकर इसी साल दोनों देशों के बीच लंबा गतिरोध भी चला। ये मुद्दा भारत की संसद में भी गरमाया।

केन-बेतवा नदी संबंध परियोजना के बाधाओं के बारे में अनजान नितिन गडकरी!



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jtR75t

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop