विजय रूपानी की दूसरी पारी की शुरुआत आज से, पीएम समेत 18 सीएम होंगे समारोह में शामिल - Khabar NonStop
गुजरात। आज गुजरात की छठी बीजेपी सरकार विजय रुपानी की अगुवाई में गठित होने जा रही है। मुख्यमंत्री विजय रुपानी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत दर्जनों मंत्रिमंडल के सदस्य आज शपथ ग्रहण करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे शामिल किये जा सकते हैं। इस मंत्रिमंडल में कुछ नए पाटीदार चेहरों को शामिल किये जाने की खबर है।
गुजरात चुनाव परिणाम: 99 सीटों के साथ सत्ता में काबिज रहना बीजेपी के लिए एक चुनौती
प्रधानमंत्री मोदी समेत लगभग 18 मुख्यमंत्री होंगे शामिल
बीजेपी के इस शपथ ग्रहण समारोह को पॉवर शो के रूप में भी देखा जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शामिल हो रहे हैं। इसके साथ बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होंगे। भारत सरकार के लगभग 30 मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है। बीजेपी का यह शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के सचिवालय मैदान में होगा। जहां से विजय रुपानी मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करेंगे।
गुजरात चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी ने कहा बीजेपी को लगा ‘भारी झटका’
ये चेहरे हो सकते हैं मंत्रिमंडल में
गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली की अध्यक्षता में एक दर्जन से अधिक विधायकों के शपथ लेने की उम्मीद है। संवैधानिक जनादेश के अनुसार 182 सदस्यीय विधानसभा में सरकार के अधिकतम 27 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के अलावा भूपेंद्रसिंह चूड़ासमा, कौशिक पटेल, सौरभ पटेल, जयेश रादडिया, गणपत वसावा, आरसी फणदु, दिलीप ठाकोर, प्रदीपसिंह जाडेजा, वासणभाई आहीर, पुरुषोत्तम सोलंकी, बचु खाबड़, ईश्वरभाई पटेल, कुमार कानाणी, ईश्वरभाई परमार, रमण पाटकर, जयद्रथसिंह परमार,विभावरी दवे और परबत पटेल शपथ ले सकते हैं।
गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गाँधी ने कह दी ये बड़ी बात
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pv4uov
Comments
Post a Comment