जानिए 17 दिसंबर के रोचक इतिहास के बारें में…
रोचक डेस्क। भारत एवं विश्व इतिहास में 17 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1645-मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का निधन ।
1715-सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुगलों के सामने आत्मसमर्पण किया।
1907- उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
1914- पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।
1914- तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।
1925- तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला नहीं करने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927- आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डान ब्रेडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में 118 रनों की पारी खेली।
1929- महान क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।
1933- भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
1940- महात्मा गांधी ने‘व्यक्तिगत सत्याग्रह’आंदोलन को स्थगित किया।
1971 – भारत-पाक युद्ध समाप्त।
1996- नेशनल फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ।
2005 – भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।
2009 -लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत।
2014 – अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किए।
The post जानिए 17 दिसंबर के रोचक इतिहास के बारें में… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2k2hLzJ
Comments
Post a Comment