दिल्ली: डेंगू के 176 मामले पिछले सप्ताह सामने आए - Khabar NonStop
नई दिल्ली। पिछले सप्ताह दिल्ली में डेंगू के कम से कम 176 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राजधानी में इस साल मच्छर जनित बीमारी से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 9072 हो गयी। आज निगम ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक दो दिसंबर तक इस साल मलेरिया और चिकनगुनिया के क्रमश: 1132 और 9072 मामले सामने आए हैं।
बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब अपनी पसंद की कंपनी से ले सकेंगे बिजली!
हालांकि इन मामलों में गिरावट द्खी गई है। क्योंकि अब मच्छर जनित बीमारियों का मौसम समाप्त होने वाला है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल डेंगू के 9072 मामले में दिल्ली के 4645 मरीज थे। जबकि 4427 मरीज उपचार के लिए शहर के बाहर से आए थे। एक अगस्त को इस साल शहर में मच्छर जनित बीमारी से पहली मौत हुयी थी। ये मौत सर गंगा राम अस्पताल (एसीआरएच) में हुई थी। जब 12 वर्षीय लड़के ने दम तोड़ दिया था।
आम तौर पर मच्छर जनित बीमारियों के मामले मध्य जुलाई और नवंबर अंत तक आते हैं। हालांकि बीमारी इस साल पहले ही फैलने लगी थी।
दिल्ली: मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस हो सकता है रद्द
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AW3pL2
Comments
Post a Comment