sss

; //]]>

क्रो और केन के बराबर टेलर ने लगाया अपना 17वां शतक

स्पोर्ट डेस्क: वेस्टइंडीज के खिलाफ रोस टेलर ने आज शतक के साथ न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 17 शतक के अपने मौजूद कप्तान केन विलियमसन व मेंटर दिवंगत मार्टिन क्रो के रिकार्ड की बराबरी की।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान टेलर ने यहां दूसरे टेस्ट में रेमन रीफर पर चौके के साथ शतक पूरा किया। अपने 83वें टेस्ट में तैंतीस साल के टेलर ने यह उपलब्धि हासिल की। क्रो ने 77 व विलियमसन ने 61वें टेस्ट में अपना 17वां शतक जड़ा था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेलर ने मौजूदा टेस्ट की शुरआत से पूर्व ही कह दिया था कि अपने घरेलू मैदान पर इस रिकार्ड की बराबरी करना उनका लक्ष्य है। अपना पहला शतक अपने तीसरे टेस्ट में वर्ष 2007 में पदार्पण करने वाले टेलर ने यहां सेडन पार्क में ही इंग्लैंड के खिलाफ 120 रन की पारी खेलकर जड़ा था।

The post क्रो और केन के बराबर टेलर ने लगाया अपना 17वां शतक appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2jqnRwF

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop