sss

; //]]>

बिना बताए एयरटेल पेमेंट बैंक में जमा कर लिए 167 करोड़ रुपये - Khabar NonStop

 Airtel Payments bank

नई दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक में 31 लाख 21 हजार ग्राहकों के 167 करोड़ रुपये जमा कर दिए गए। खास बात यह है कि ग्राहकों के बैंक अकाउंट्स उनको स्पष्ट जानकारी दिए बिना ही खोले गए थे। यूआईएडीएआई ने इस कारण आधार से केवाईसी की प्रक्रिया पर भारती एयरटेल और एयरटेल पेमेंट बैंक के लिए रोक लगा दी। 40 करोड़ रुपये हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, 88 करोड़ रुपये इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन, जबकि 39 करोड़ रुपये भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की ओर से जमा हुए थे।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक में जमा हो रहे सब्सिडी के पैसे

जांच में पता चला कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक में एलपीजी सब्सिडी के पैसे जमा हो रहे थे। तो अधिकारियों को लगा कि ग्राहकों को ये पैसे वापस किया जाना चाहिए। दरअसल, अनुचित तरीके से यह रकम जमा की गई। और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के नियमों का उल्लंघन भी इस प्रक्रिया में हुआ।

UIDAI: बैंक नए खातों के लिए आधार नामांकन तेज करें

यूआईडीएआई ने की जांच

जब यूआईडीएआई ने एक ग्राहक की शिकायत पर जांच शुरू की तब जाकर एयरटेल पेमेंट बैंक की चालाकी पकड़ में आई। शिकायतकर्ता का आरोप था कि बिना उसकी सहमति के भारती एयरटेल ने न केवल बैंक अकाउंट खोल दिया बल्कि ऐसी व्यवस्था कर दी कि एलपीजी सब्सिडी की रकम इसी में जमा होने लगी।

एक अधिकारी ने कहा कि यह सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि ग्राहकों के 167 करोड़ रुपये उनके नॉर्मल बैंक अकाउंट्स में जमा हो जाएं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पेमेंट बैंक्स और वॉलिट्स में सब्सिडी की रकम सरकार को जमा करना बंद करना चाहिए। क्योंकि कुछ मामलों में यूआईडीएआई की जांच में ग्राहकों से बिना पूछे कुकिंग गैस सब्सिडी को एयरटेल पेमेंट बैंक्स में जमा कर दिया गया। जबकि उन्होंने आधार अपने नॉर्मल बैंक अकाउंट्स में सब्सिडी लाने के लिए लिंक किए थे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kfGrVh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop