sss

; //]]>

15 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन

ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य यथावत वृश्चिक राशि में रहेगा और चंद्रमा तुला राशि में रहेगा, इन दोनों को आज विशाखा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इन ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर कितना पड़ेगा, आइए आज के राशिफल से जानते हैं इसके बारे में…

 

 

मेष
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा, धन के लेने-देन में धोखा मिलेगा। आवेश में लिए गए निर्णय से हानि उठानी पड़ सकती है।

 

 

वृष

कोई नई रुचि नए व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी, कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधो के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। समय प्यार व मौज में बीतेगा।

 

 

मिथुन

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, अधिकारीगण सहयोग करेंगे। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं।

 

 

कर्क

बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टेंशन खत्म होगी, कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकतावश थकान रहेगी। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेंगी।

 

 

सिंह

विपरीत स्थितियों पर जीत मिलेगी, व्यवसाय में विस्तार होगा। अत्याधिक व्यस्तता व परिश्रम से मन में नीरसता हो सकती है। नई आर्थिक प्रगति के लिए मन परेशान होगा।

 

 

कन्या

कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे, अपने कद व गरिमा के अनुकूल व्यावहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें।

 

 

तुला

कार्यक्षेत्र में लाभ से आय वृद्धि होगी, आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र एक्टिव रखने को महत्व देंगे। नए कार्यों की तलाश जारी रहेगी, अपने स्वास्थ्य एवं परिवार को लेकर मन परेशान होगा।

 

 

वृश्चिक

व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा, निराश न हो परिस्थितियां जल्द ही पक्ष में होंगी। रोजगार में नए लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

 

 

धनु

व्यावसायिक समस्याएं मानसिक परेशानी का कारण बनेंगी, पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित रहेगा, क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

 

 

मकर

आजीविका व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, सीनियर के दबाव वश गलत काम करना पड़ेगा। नए कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।

 

 

कुंभ
स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे, कार्यशैली लाभकारी रहेगी। एक्टिव रहने से तकनीकी मसले हल होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा, पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना करना व्यक्तित्व पर कुप्रभावी होगा।

 

 

मीन राशि :-

आर्थिक विकास होगा, हर क्षेत्र में अड़चन व संघर्ष से मन परेशान होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। नेतृत्व की अदभुत क्षमता व कुशल नियोजन से रचनात्मक कार्यों को अन्जाम देंगे।

 

नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।

 

Source: Google

The post 15 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AKEbj9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop