sss

; //]]>

पिता ने 1500 किलोमीटर साइकल चला की बेटे की खोज, अब पुलिस भी करेगी मदद - Khabar NonStop

police

आगरा। एक पिता ने अपने बेटे की तलाश में 1,500 किलोमीटर साइकल चलाई है। अब पुलिस पिता की मदद के लिए आगे आई है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने की बात पर एसपी हाथरस ने एक जांच कमिटी गठित की है। इसके अलावा सतीश के बेटे को खोजने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। एनबीटी ने तीन दिन पहले इस पिता की दास्तान को प्रकाशित किया था।

अनियंत्रित बोलेरो पलटने से 4 की मौत 6 घायल

1,500 किलोमीटर चलाई साइकिल

सतीश चंद जो कि हाथरस जिले के रहने वाले हैं, का 11 वर्षीय अपाहिज बेटा गोदना अचानक से लापता हो गया था। अपने अपाहिज बेटा के लापता होने की शिकायत दर्ज करावाने के लिए वह थाने पहुंचा था। लेकिन उसकी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। और थाने से उसे भगा दिया। वह कुछ और कर सकता, इतने उसके पास इतने रुपये भी नहीं थे। इसलिए वह उपने बेटे को खोजने अपनी साइकल लेकर निकल गया। वह लगातार भूखा प्यासा रहकर कई शहरों में साइकल चलाता रहा। गांवों में बेटे की फोटो दिखाकर उसके बारे में पूछता रहा। 1,500 किलोमीटर साइकल चलाकर वह आगरा पहुंचा गया।

सोशल मीडिया में चलाया अभियान 

आगरा में उसकी मदद एक सामाजिक कार्यकर्ता ने की। और सोशल मीडिया में अभियान चलाया। हाथरस के एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सतीश के संपर्क में वे लोग हैं। केस की सारी जानकारी उससे ली जा रही है। ट्विवटर पर भी हाथरस पुलिस लोगों से सहयोग मांग रही है। हाथरस एसपी गुले सशील चंद्रभान ने बताया है कि उनके पास शिकायत आई है कि पांच महीने पहले सतीश का बेटा लापता हो गया था। उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपना कर्तव्य न निभाते हुए उसके बेटे को खोजने का प्रयास नहीं किया।

गाजियाबाद में छठी क्लास के छात्र पर दूसरी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nqUcVl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop