sss

; //]]>

सुशील कुमार मोदी के बेटे के विवाह में 150 लोगों ने अंग दान का संकल्प लिया - Khabar NonStop

NBT-image (4)

पटना। अक्सर कर वीवीआईपी शादी धूम-धाम और शाही खर्च के साथ होती हैं। लेकिन ये वीवीआईपी शादी अलग तरीके से हुई है। इसमें कुछ ऐसा हुआ है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं सुशील मोदी के बेटे की शादी की। जी हां आपको बता दें कि यहां कुछ ऐसा हुआ है जिसकी तारीफ लालू ने भी की है। ये शादी बिल्कुल सादगी भरे ढंग से कराई गई है। और साथ ही साथ इसमें एक सामाजिक संदेश भी दिया गया है। करीब 150 लोगों ने जो कि इस शादी में शामिल थे, अंगदान का संकल्प भी लिया।

सुशील मोदी के बेटे की शादी संपन्न, लालू ने दिया नए जोड़े को आशीर्वाद

दहेज के विरोध का संदेश

बिहार के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में रविवार को दोपहर तीन बजे के करीब उत्कर्ष परिणय शादी सूत्र में बंध गए हैं। बैंड बाजे के धूम-धड़ाके वाले शोर के बजाय यहां दहेज के विरोध का संदेश भी था। समारोह में शामिल करीब 350 लोगों ने यहां दहेज न लेने का संकल्प लिया।

 150 लोगों ने अंग दान का संकल्प लिया

जहां हर यसादी में खाने का काउंटर लगा रहता है। वहीं यहां दधीचि देह दान समिति का काउंटर लगा था। 150 लोगों ने मौत के बाद अंग दान का संकल्प भी लिया। शादी के मौके पर अतिथियों को प्रसाद स्वरूप 4-4 लड्डू दिए गए। इतना ही नहीं लड्डू के पैकेट में ‘स्वच्छ भारत’ का संदेश भी लिखा था। ‘खाली बोतल व डिब्बा कूड़ेदान में डालें। सीएम नीतीश कुमार के साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इस शादी समारोह में पहुंचे। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शादी समारोह की तारीफ की।

तेज प्रताप: पीएम मोदी की खाल उधड़वा देंगे, पिता की Z+ सुरक्षा हटाए जाने से तिलमिलाए



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zMAxB1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop