मुंबई के एक पब में लगी भीषण आग, 15 की मौत दर्जनों की हालत नाजुक - Khabar NonStop
मुंबई। गुरुवार की रात करीब 12 बजे मुंबई के कमला मिल कम्पाउंड में भीषद आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 15 लोगों की मौत होने की सूचना है। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की सहायता से आअग पर काबू पाया गया। आग लगने का शुरूआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने पब के मालिक के. सांघवी, जी. सांघवी और अभिजीत मंकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आग में मरने वालों में 12 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।
आदर्श हाउसिंग घोटाला: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर मुक़दमे की मंजूरी ख़ारिज
धुंए और आग से 15 लोगों की मौत
घटना मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल कंपाउंड की है। यहाँ टेरेस पर स्थित एक बार में आग लगने से 15 लोग मारे गये। आग और धुंए की वजह से दम घुटने पर इन लोगों की मौत हो गयी है। दर्जनों घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस रेस्टोरेंट में आग लगी उसका नाम मोजोस लॉउंज है।
मुंबई: माता-पिता के काले-जादू ने ली 11 वर्षीय लड़की की जान
घंटो की मशक्कत के बाद बुझी आग
घायल लोगों में कईयों की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। एक चश्मदीद गवाह के मुताबिक आग लगने से पहले रेस्टोरेंट में धमाका हुआ था। जिसके बाद एकदम से चीख पुकार मच गयी। धीरे धीरे आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। लोग रेस्टोरेंट के अन्दर फंस गए और दम घुटने से 15 की मौत हो गयी। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियों ने लगभग घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मुंबई: खैरानी रोड पर दुकानों में आग लगने से 12 की मौत
अवैध तरीके से बनाया गया था पब
इस भयानक हादसे की वजह से पूरे इलाके में हडकंप मच गया। घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे बीएमसी कमिश्नर अजय मेहता मीडिया से घिर गए। उन्होने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि यह पब अवैध तरीके से बनाया गया था। बीएमसी ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की थी। कमिश्नर ने मामले की जांच की बात कही है। पुलिस ने मामले में ADR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद और छोटा शकील के बीच हुई अनबन!
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pPPQIr
Comments
Post a Comment