sss

; //]]>

दिल्ली में बारिश के बाद मौसम ने ली करवट, 15 ट्रेनें रद्द - Khabar NonStop

weather

सोमवार रात दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश हुई। जिसके बाद मौसम ने करवट ले ली। तापमान में बारिश के बाद गिरावट दर्ज की गई, और सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को यानी कि आज भी मौसम विज्ञानियों ने इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है।

सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकतम तापमान जबकि औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शाम करीब आठ बजे बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक पहली बार 2014 के बाद दिसंबर में बारिश हुई है। सर्दियों में होने वाली बारिश का पहला चरण इस बारिश को माना जा रहा है।

SBI ने लगभग 1,300 शाखाओं के नाम, आईएफएससी कोड बदले

बारिश की वजह से बढ़ा आर्द्रता का स्तर

आर्द्रता का स्तर बारिश की वजह से बढ़ गया है। और यह 97 और 47 प्रतिशत के बीच बना रहा। आसमान में बादल छाये रहने और बहुत हल्की बारिश होने और शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने का अनुमान मौसम कार्यालय ने जताया है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया

मंगलवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान मौसम विज्ञानियों ने लगाया है। यातायात भी सर्दी और कोहरे की वजह से प्रभावित हुआ है। इसका खराब असर ट्रेन और हवाई यातायात पर देखने को मिला है।

दिल्ली में धड़ल्ले से अवैध शराब की हो रही बिक्री, पुलिस पर उठ रहे सवाल

15 ट्रेनें रद्द

रेलवे की जानकारी के मुताबिक 15 ट्रेनें दिल्ली में कोहरे की वजह से रद्द कर दी गई हैं। और 27 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरी की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर भी विजिविलटी काफी कम रही। यहां आने वाली 2 उड़ाने को बंगलुरु डाइवर्ट किया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AuxvW9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop