सिपाही भर्ती में बढ़ेंगे 13000 नए पद, अगस्त में होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू - Khabar NonStop
लखनऊ। सिपाहियों की 41982 की भर्ती में करीब 13000 पद और बढ़ाए जाएंगे। खासतौर से पदों की ये बढ़ोत्तरी पीएसी के सिपाहियों के लिए होगी। डीजीपी मुख्यालय ने बोर्ड को इसके चलते 41982 पदों पर सिविल पुलिस और पीएसी के सिपाहियों की भर्ती के लिए भेजे प्रस्ताव को वापस मांग लिया है।
20000 पद कराने की तैयारी
पीएसी के सिपाहियों के इस प्रस्ताव में 6982 पद थे। इन्हें 20000 करने की तैयारी है। अगस्त में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गृह विभाग ने डीजीपी मुख्यालय से मिले प्रस्ताव का भर्ती बोर्ड को अधियाचन भेजा था। भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने से पहले ही डीजीपी मुख्यालय को पीएसी मुख्यालय ने खाली पड़े 35936 पदों को भरे जाने का प्रस्ताव भेजा।
पीएम की रैली में हुई शामिल तो पति ने कहा तलाक-तलाक-तलाक
दो चरणों में भरे जाने की मांग
डीजीपी से एडीजी पीएसी आरके विश्वकर्मा ने दो चरणों में इन पदों को भरे जाने की मांग की है। जिसके बाद भर्ती बोर्ड से डीजीपी मुख्यालय ने अधियाचन को आगे न बढ़ाने की गुजारिश की और फिर से संशोधित अधियाचन भेजने को उन्हें कहा।
इतने पद हैं खाली
आरके विश्वकर्मा, एडीजी पीएसी ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय को उन्होंने पीएसी में करीब 35936 पडे खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। पीएसी में बड़े पैमाने पर पद खाली है। आर्म्स कांस्टेबल के 28084, कांस्टेबल के 7178, सुरक्षा शाखा के 31, एटीएस कांस्टेबल के 394, एसडीआरएफ कांस्टेबल के 248 और एसडीआरएफ टेक्नीशियन का एक पद खाली हैं।
रिहाई मंच मानवाधिकार दिवस से लखनऊ में चलाएगा जन अभियान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nMQ95F
Comments
Post a Comment