13 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य यथावत वृश्चिक राशि में रहेगा और चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, इन दोनों को आज चित्रा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इन ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर कितना पड़ेगा, आइए आज के राशिफल से जानते हैं इसके बारे में…
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज लाभ के योग बन रहे हैं, सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा।
वृष
वृष राशि के जातक आज विरोधियों से उचित दूरी बनाए रखें, शांति से अपने काम पर ध्यान दें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि के जातकों का मन आज आध्यात्मिकता की ओर बढे़गा, किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष करना पड़ सकता है, किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को आज दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, प्रभावशाली लोग परामर्श देंगे।
तुला
तुला राशि के जातक आज अपनी सकारात्मक सोच से बिगड़े हुए काम भी संवार लेंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक किसी बात को लेकर आज चिंतित रह सकते हैं।
धनु
धनु राशि के जातक आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, हानि होने की संभावना है।
मकर
मकर राशि के जातक घर-परिवार की चिंता छोड़कर करियर पर ध्यान दें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक कर्मठ होकर कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातक कार्यस्थल पर थोड़ा तनाव रहने से परेशान रहेंगे।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 13 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2C8d12E
Comments
Post a Comment