sss

; //]]>

शर्मनाक: मध्य प्रदेश में प्रतिदिन 13 महिलाएं होतीं हैं दुष्कर्म का शिकार - Khabar NonStop

Madhya Pradesh

भोपाल। राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) ने आज देश भर में हुए अपराध की एक रिपोर्ट जारी की है। ये रिपोर्ट मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान की सरकार को चिढ़ा रही है। रिपोर्ट मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे महिला सुरक्षा के दावे और आंकड़े को चिढ़ाती नजर आ रही है। इस रिपोर्ट में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है। आंकड़े के मुताबिक मध्य प्रदेश में रोजाना 13 युवतियां दुष्कर्म का शिकार हो रही है।

भोपाल: ट्रेन के टॉयलेट में महिला से रेप कर, दी जान से मारने की धमकी

सरकार की योजनाओं को चिढ़ाता ये आंकड़ा

एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बालिका के जन्म, शिक्षा तथा सशक्तिकरण के लिए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके राज्य में 13 महिलाएं रोजाना रेप जैसे हीनतम अपराध का शिकार होतीं हैं। मध्य प्रदेश में महिलाओं की आत्मसुरक्षा के लिए शौर्य दल का गठन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं तथा प्रदेश की बालिकाओं के लिए लाडली लक्ष्मी योजना, लाडो योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना संचालित किया है लेकिन महिला सुरक्षा के मुद्दे पर वे फिसड्डी रह गये।

वेश्यावृत्ति का केंद्र बनी सोशल नेटवर्किंग साइट्स

ये है मध्य प्रदेश का हाल

एनसीआरबी के वर्ष 2016 के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में दुष्कर्म की 38,947 वारदातें हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा वारदातें 4,882 मध्य प्रदेश में हुई हैं। इन आंकड़ों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि प्रदेश में रोजाना 13 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रहीं हैं।

मध्यप्रदेश: पुलिस कर्मियों के बीच आत्महत्या में 30% की वृद्धि

देश भर में दर्ज हुए इतने मामले

कुल 37,37,870 लोगों को 2016 में विभिन्न अपराधों के लिए देश में गिरफ्तार किया गया था, जबकि कुल 32,71,262 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी थी। कुल 7,94,616 लोगों को दोषी ठहराया गया और 11,48,824 लोगों को निर्दोष करार दिया गया। आईपीसी अपराधों में 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2015 में 29,49,400 से लेकर 2016 में यह 29,75,711 था। विशेष और स्थानीय कानूनों के अपराधों में 2015 में 17,61,276 से 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और 2016 में यह संख्या 18,55,804 है।

व्यापम घोटाला: CBI ने 592 अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AKUBb7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop