sss

; //]]>

12 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य यथावत वृश्चिक राशि में रहेगा और चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा, इन दोनों को आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का साथ मिलेगा। इन ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर कितना पड़ेगा, आइए आज के राशिफल से जानते हैं इसके बारे में…

 

 

मेष

मेष राशि के जातक अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें, विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

 

 

वृष

वृष राशि के जातकों का मन परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होगा।

 

 

मिथुन

मिथुन राशि के जातक आज आॅफिस में व्यर्थ विवाद करने से बचें, झगड़ा होने की संभावना है।

 

 

कर्क

कर्क राशि के जातकों को कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।

 

 

सिंह

सिंह राशि के जातकों को आज प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष करना पड़ सकता है, किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।

 

 

कन्या

कन्या राशि के जातक आज अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे, वहीं व्यवसाय में लाभ होने से मन थोड़ा प्रसन्न रहेगा।

 

 

तुला

तुला राशि के जातक अपनी क्रिएटिविटी को निखारने का प्रयास करें, धन की कमी से कुछ परेशानी हो सकती है।

 

 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को आज धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, छोटी-छोटी बातों से दिल को खुशी मिलेगी।

 

 

धनु

धनु राशि के जातकों को आज कोई खास करीबी परेशान कर सकता है, आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजने का प्रयास करें।

 

 

मकर

धनु राशि के जातकों का मन योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनाएं, विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

 

 

कुंभ

नए पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।

 

 

मीन राशि :-

मीन राशि के जातक आज कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं, पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

 

नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।

 

Source: Google

The post 12 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2nOrZYy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop