12,999 रुपये में मिल रहा है Xiaomi Mi A1, सिर्फ 7 से 9 दिसंबर तक - Khabar NonStop
Mi A1 स्मार्टफोन की कीमत Xiaomi ने कम कर दी है। जो फोन पहले 14,999 रुपये में मिल रहा था आप अब उसको 12,999 रुपये में खरीदा सकते हैं। लेकिन आपको ये फायदा केवल 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच ही मिलेगा। आप इस ऑफर का फायदा Mi.com के साथ साथ फ्लिपकार्ट पर भी उठा सकते हैं।
4G डाउनलोड स्पीड में पहले नंबर पर jio, दूसरे स्थान पर vodafone
जानें फीचर्स
Xiaomi Mi A1 में 7.1.2 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो और ऐंड्रॉयड पी भी अपडेट किया है। इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है।इसके प्रमुख फीचर्स में 2.5 डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास, फुल मेटल स्टील बॉडी शुमार हैं। इसमें मिड रेंज ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। ये फोन 4 जीबी रैम से लैस है। 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज भी इसमें दिया गया है। आप इसको माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा भी जा सकते हैं।
Facebook: बच्चों के लिए खास मैसेंजर एप, पैरंटल कंट्रोल का विकल्प भी
अगर हम कैमरे की बात करें तो 12 मेगापिक्सल वाइड ऐंगल कैमरा इसमें दिया गया है। ये 12 मेगापिक्सल के टेलिफोटो लेंस से लैस है। 2x आॅप्टिकल जूम करने में यह लेंस सहायक है। साथ ही इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 3080 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसमें पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BEJIUF
Comments
Post a Comment