न्यूयॉर्क: अपार्टमेंट में लगी आग, 12 की मौत, कई घायल - Khabar NonStop
अमेरिका के न्यूयार्क में ब्रोंक्स शहर के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गयी है वहीं आग की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। न्यूयार्क मेयर बिल डी ब्लासिवो के प्रेस सचिव एरिक फिलिप्स ने ट्विटर पर जारी पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने बतााया कि घटना की सूचना मिलते ही मेयर और अग्निशमन विभाग के कमिश्नर मौके पर पहुंच गए।
फिलीपीन के मॉल में आग, कॉल सेंटर कर्मियों सहित 37 के मरने की आशंका
एबीसी टेलीविजन से संबंद्ध डब्ल्यूएबीसी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पांच मंजिली ईमारत के तीसरी मंजिल पर कल शाम सात बजे आग लग गयी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना में 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गये। घटनास्थल पर पहुंचे 16 दमकलों के जरिये आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
मुंबई आग हादसा: बंद बाथरुम में मिले महिलाओं के लाशों के ढेर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zMbJbo
Comments
Post a Comment