मुंबई: खैरानी रोड पर दुकानों में आग लगने से 12 की मौत - Khabar NonStop
मुंबई। मुंबई में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मालूम हो की खैरानी रोड पर दुकानों में आग लग गई। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई है। हालांकि यह आग कैसे लगी इस पर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जारी है और राहत बचाव कार्य जारी है।
मोदी को हराने का दम देश के किसी नेता में नहीं:अमर सिंह
4.34 बजे पहुंची आग बुझाने की टीम
सुबह 4.17 बजे आग लगी और आग बुझाने के लिए मुंबई फायर बिग्रेड टीम सुबह 4.34 बजे पहुंची। जिस दुकान में आग लगी वह ग्राउंड फ्लोर पर थी और उसका एरिया करीब 60×30 फीट था। जिस वक्त दुकान में आग लगी, वहां 10 से 15 लोग काम कर रहे थे। आग बुझाने की कोशिश लगातार जारी है, फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां, 4 जंबो टैंकर और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है।
हिमाचल चुनाव लाइव: BJP को मिला बहुमत, 38 सीटों पर आगे
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BCpXjX
Comments
Post a Comment