sss

; //]]>

..जब 12 साल के लड़के को हुआ 11 साल की लड़की से प्यार, घरवालें है नाराज !

इंटरनेट डेस्क। सुना है ये दुनिया बहुत बड़ी है, अच्छे – बुरे लोगों से भरी पड़ी है, मिस्र में बच्चों की सगाई का मामला सामने आया है। काहिरा में 12 साल के उमर की सगाई उसकी 11 साल की चचेरी बहन घारम से कर दी गई, क्योंकि वो एक दूसरे से प्यार करते थे। मिस्र में 18 साल से पहले शादी कानून के खिलाफ है। ऐसे में बच्चों की इस सगाई को लेकर एक्टिविस्ट में खासी नाराजगी है। वहीं, लड़के के पेरेंट्स इसे सही ठहरा रहे हैं।

जानिए, शादी के बाद क्यों मनाया जाता है “हनीमून”.. कैसे हुई शुरुआत !

लोकल मीडिया में आई फोटोज ने मचाया हंगामा…
काहिरा के रहने वाले नासिर ने बड़े बेटे की शादी के दौरान ही उमर की शादी का एलान किया और सगाई करा दी। नासिर के मुताबिक, दोनों बच्चों में एक दूसरे से प्यार करते थे और सगाई करना चाहते थे। लोकल मीडिया पर बच्चों की सगाई की फोटो आने के बाद से लोगों में इसे लेकर जबरदस्त नाराजगी है। सोशल एक्टिविस्ट्स इसे गैरकानूनी बता रहे हैं और मामले की जांच की डिमांड कर रहे हैं। महिलाओं के लिए बने सेंटर फॉर लीगल एड एंड काउंसिलिंग की चीफ ने घटना की रिपोर्ट की दर्ज की है। उन्होंने अटॉर्नी जनरल से घटना की जांच के लिए शिकायत की है और पेरेंट्स को अपराध के जिम्मेदार बताने को कहा है।

लड़के के पिता ने दी सफाई
उमर के पिता नासिर सगाई की रस्म को जायज बताने पर अड़े हैं। उनका कहना है कि कुछ भी गलत नहीं हुआ। उन्होंने मिस्र के अल वतन अखबार से कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ये सिर्फ सगाई थी, शादी नहीं। उनके मुताबिक, शादी के लिए कानूनी तौर पर सही उम्र होने के बाद ही इन दोनों की शादी कराई जाएगी।

The post ..जब 12 साल के लड़के को हुआ 11 साल की लड़की से प्यार, घरवालें है नाराज ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2j9OzG0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop