वेस्ट यूपी में ठंड ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड - Khabar NonStop
कही-कही लग रहा था की ठंड इस बार अपनी छाप नहीं छोड़ पाएगी लेकिन वेस्ट यूपी में कोहरे और शीतलहर ने ठंड का एहसास करा ही दिया है। बता दें की एक दिन में ही दिन का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया।
पूरे दिन रहा कोहरा
मंगलवार रात से छाया कोहरा बुधवार पूरे दिन रहा। शाम को सूर्यदेव ने कुछ देर के लिए दर्शन दिए और फिर से बादलों में छिप गए। 27 सालों में दूसरी बार दिन का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वेस्ट यूपी और एनसीआर क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है। तापमान में चौबीस घंटे में सात डिग्री की गिरावट आयी है। दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था।
मौसम कार्यालय ने कहा
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूनतम 89 प्रतिशत दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री था। पारे में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 1980 से 2017 तक 13 दिसंबर को दिन का तापमान 16 डिग्री से दो बार ही कम रहा है, 1997 में 13.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zaYpjK
Comments
Post a Comment