नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 11 सदस्यों को दिलाई गयी शपथ - Khabar NonStop
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की जहानाबाद नगर पंचायत में उप जिलाधिकारी सदर पूर्णिमा सिंह ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष ममता को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता ने भारत के संविधान को साक्षी मानते हुए विधि पूर्वक कार्य करने की शपथ ली।
पति को पकड़ा किसी और औरत के साथ तो की जमकर पिटाई
11 सदस्यों को भी शपथ दिलाई
उपजिलाधिकारी सदर पूर्णिमा सिंह ने जहानाबाद नगर पंचायत के 11 सदस्यों को भी शपथ दिलाई, सभी सदस्यों ने ईश्वर को साक्षी मानते हुए प्रतिज्ञा की कि वह भारत के संविधान के द्वारा विधिपूर्वक अपने अपने क्षेत्र में कार्य करेंगे। शपथ समारोह में शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कहा कि केंद्र में भी सरकार हमारी है और उत्तर प्रदेश में भी सरकार हमारी है साथ ही जहानाबाद नगर पंचायत के वासियों ने अपनी ही सरकार का अध्यक्ष जहानाबाद नगर पंचायत में बनाने का काम किया है।
राहुल ने साधा मोदी पर निशाना..
जो कार्य 15 सालों में नहीं हुए हैं
-वह कार्य भाजपा सरकार में इन 5 सालों में होंगे उन्होंने जहानाबाद के लिए एक बाईपास और एक बारात घर बनवाने का भी वायदा किया है।
-नगर पंचायत अध्यक्ष पति दुर्गाचरण ने नगर वासियों की हर समय हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
-शपथ समारोह में उप जिलाधिकारी सदर पूर्णिमा सिंह और नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष ममता और उनके पति दुर्गाचरण गुप्ता उर्फ अन्ना भैया तथा सभी -11 वार्डों के सदस्यों के अलावा शहर विधायक संजय गंगवार और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीस गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BE0A1w
Comments
Post a Comment