‘बिग बॉस’ सीजन 11 :तो इस हफ्ते ये सदस्य होंगे नॉमिनेट - Khabar NonStop
रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 11 में आज वीकेंड का वार एपिसोड के बाद इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया होने वाली है। कलर्स टीवी की ओर से आज के एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है और नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों को दो टीमों में बांट दिया गया। एक टीम में प्रियांक, हितेन, शिल्पा और लव को रखा गया था, जबकि दूसरी टीम विकास, पुनीश, आकाश और हिना को रखा गया।
यही नहीं बल्कि टास्क के दौरान गॉर्डन एरिया को भी दो हिस्सों में बांट दिया गया और उनके बीच में एक पेड़ लगाया गया। इस पेड़ पर सभी कंटेस्टेंट के फोटो वाले सेब लटकाए गए।घरवालों को यह जिम्मेदारी दी गई कि उन्हें नॉमिनेशन प्रक्रिया से बचने के लिए कैप्टन अर्शी खान को मनाना होगा। इस टास्क के बाद शिल्पा शिंदे, हितेन तेजवानी, प्रियांक शर्मा और लव त्यागी घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए हैं अब देखना ये होगा कि कौन सदस्य इस हफ्ते घर से बाहर जायेगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jw1ZzS
Comments
Post a Comment