11 वीं के छात्र ने 5वीं की छात्रा के साथ की छेड़छाड़ - Khabar NonStop
स्कूल से लौटते समय 11वीं क्लास के छात्र ने 5वीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़खानी की है। छात्र के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र नॉएडा स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। शुक्रवार को स्कूल से घर लौटते समय आरोपी और बच्ची सहित बस में केवल 3 छात्र ही थे। इस दौरानआरोपी छात्र ने इशारा कर 5वीं क्लास की छात्रा को अपने पास बुलाया और उससे यूनिफॉर्म के बटन खोलने को कहा। घर पहुँचने के बाद बच्ची ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने तुरंत छात्र के खिलाफ केस दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ आईपीसी की 376 और पॉक्सो एक्स के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया लेकिन बाद में छात्र को जमानत मिल गई।
वहीं, इस पुरे मामले में स्कूल प्रशासन का कहना है कि, इससे पहले आरोपी छात्र से जुड़ी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली। स्कूल ने बताया कि छात्र पर स्कूल की तरफ से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है क्योंकि छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर दी है। छात्र के खिलाफ क्रिमिनल केस चल रहा है। बतातें चलें कि आरोपी छात्र साइंस स्ट्रीम से है।
एफसीआई गोदाम के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B7cAJc
Comments
Post a Comment