10 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य यथावत वृश्चिक राशि में रहेगा और चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा, इन दोनों को आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का साथ मिलेगा। इन ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर कितना पड़ेगा, आइए आज के राशिफल से जानते हैं इसके बारे में…
मेष
मेष राशि के जातकों को पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।
वृष
वृष राशि के जातकों को आज ऑफिस के बोझ से कुछ राहत मिलेगी, कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने का प्रयास करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक आज आॅफिस में व्यर्थ विवाद करने से बचें, झगड़ा होने की संभावना है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं, ज्यादा कार्य का बोझ अपने सिर पर लेने से बचें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, नया प्रोजैक्ट शुरू होने के भी योग बन रहे हैं।
कन्या
कन्या राशि के जातक आज अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे, वहीं व्यवसाय में लाभ होने से मन थोड़ा प्रसन्न रहेगा।
तुला
तुला राशि के जातक अपनी क्रिएटिविटी को निखारने का प्रयास करें, धन की कमी से कुछ परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को आज धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, छोटी-छोटी बातों से दिल को खुशी मिलेगी।
धनु
धनु राशि के जातकों को आज कोई खास करीबी परेशान कर सकता है, आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजने का प्रयास करें।
मकर
मकर राशि के जातकों को आॅफिस में कोई नया चेलेंज मिल सकता है, हर पोजिशन को सूझ-बूझ से हैंडल करें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को ऑफिस में कार्य बढ़ने से थकान महसूस होगी, काम को अधिक समय देने की जरूरत है।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातक आज कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं, पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 10 दिसंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BpWdHy
Comments
Post a Comment