10 साल बाद अनिल-जूही की जोड़ी फिर आयेंगी जोड़ी
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर और चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला की जोड़ी फिर साथ नजर आयेगी। बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा नामक फिल्म बनाने जा रही हैं। फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर बाप-बेटी का रोल करेंगे। यह फिल्म एक लोकप्रिय रोमांटिक गाने की लाइन है जो कि अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था।
चर्चा यह है कि फिल्म में सोनम की मां का रोल जूही चावला करने वाली हैं। यह अपने जमाने की हिट जोड़ी रही है। इन्होंने कई फिल्में साथ में की हैं, जिनमें ‘लोफर‘, ‘दीवाना मस्ताना‘, ‘अंदाज‘, ‘झूठ बोले कौवा काटे‘, जैसे नाम शामिल हैं। आखिरी बार दोनों एक साथ 10 साल पहले फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में नजर आए थे।
The post 10 साल बाद अनिल-जूही की जोड़ी फिर आयेंगी जोड़ी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BiQra2
Comments
Post a Comment