राहुल गांधी ने एक 107 साल की फैन को जन्मदिन पर दी ‘जादू की झप्पी’ - Khabar NonStop
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ने अपनी एक 107 साल की फैन को जन्मदिन की बधाई कुछ ख़ास अंदाज में दी है। बेंगलुरु की रहने वाली 107 साल की महिला ने अपने जन्मदिन पर राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई है वजह भी ये बताई कि राहुल ‘‘हैंडसम’ है इसलिए मिलना चाहती हैं।
गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गाँधी ने कह दी ये बड़ी बात
राहुल गांधी ‘हैंडसम’ है..
दरअसल बेंगलुरु की रहने वाली दीप्ति सिकंद नाम की एक महिला ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी 107 साल की नानी के जन्मदिन के मौके पर केक काटते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘’आज मेरी नानी 107 साल की हो गई, उनकी राहुल गांधी से मिलने इच्छा है।’’
इस ट्वीट में दिपाली ने आगे लिखा है कि, ‘मैंने जब उनसे कारण पूछा तो ‘नानी मां’ ने कहा कि राहुल गांधी ‘हैंडसम’ है।’ इस ट्वीट में दीप्ति ने राहुल गांधी को टैग भी किया था।
Today my grandmother turned 107. Her one wish. To meet @OfficeOfRG Rahul Gandhi ! I asked her why? She whispers … He's handsome ! http://pic.twitter.com/k3wUaSMKfE
— Dipali Sikand (@SikandDipali) December 25, 2017
राहुल की ‘जादू की झप्पी’
दीप्ति सिकंद के इस ट्वीट पर राहुल गांधी ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘’प्रिय दीप्ति, आपकी नानी मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और मैरी क्रिसमस, मेरी तरफ से नानी मां को ‘जादू की झप्पी’ दे दीजिए।’’
Dear Dipali, Please wish your beautiful grandmother a very happy birthday and a merry Xmas. Please also give her a big hug from me. Best, Rahul. https://t.co/lcp8NUa8Di
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 25, 2017
राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद दीप्ति ने अपने दुसरे ट्वीट में बताया कि राहुल गांधी ने उनकी नानी को फोन कर शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने लिखा, ‘राहुल गांधी ने खुद फोन कर मेरी नानी को शुभकामनाएं दी! यह सच्ची मानवता है, उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’
And as if this was not enough @OfficeOfRG Mr.Gandhi called and personally wished my Nani!! This is #TrueHumaness. Thank you all of you for the blessings for her . Each one of them matter. https://t.co/ftvZ1pmhsJ
— Dipali Sikand (@SikandDipali) December 25, 2017
गुजरात चुनाव परिणाम पर राहुल गांधी ने कहा बीजेपी को लगा ‘भारी झटका’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lanOBQ
Comments
Post a Comment