बॉक्स आफिस: 100 करोड़ क्लब के किंग हैं सलमान खान
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान ने अपनी नई फिल्म टाइगर जिंदा है के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर नया रिकार्ड बना दिया है। सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है क्रिसमस के अवसर पर 22 दिसंबर को प्रदर्शित हुई है। उनकी यह लगातार 12 वीं फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है। टाइगर भजदा है ने अबतक 170 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
वर्ष 2010 में सलमान की फिल्म दबंग प्रदर्शित हुई थी। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म दबंग ने टिकट खिडक़ी पर 145 करोड़ रूपये की कमाई की थी। इसके बाद वर्ष 2011 में सलमान की फिल्म रेड्डी और बाडीगार्ड प्रदर्शित हुयी। रेड्डी ने टिकट खिडक़ी पर 120 करोड़ जबकि बाडीगार्ड ने 142 करोड़ रूपये की कमाई की थी। वर्ष 2012 में सलमान की दो फिल्मे प्रदर्शित हुई और दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। दबंग 2 ने 158 करोड़ जबकि एक था टाइगर ने 198 करोड़ रूपये की कमाई की। वर्ष 2013 में सलमान की कोई भी फिल्म प्रदर्शित नही हुयी थी। वर्ष 2014 में सलमान की फिल्म जय हो ने 111 करोड़ रूपये की कमाई की है जबकि किक ने 233 करोड़ का कारोबार किया।
वर्ष 2015 में सलमान की दो फिल्में बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो प्रदर्शित हुई और दोनों ही फिल्में 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान ने 320 करोड़ की कमाई की। सलमान की यह अब तक की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं सूरज बडज़ात्या के निर्देशन में बनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने बॉक्स ऑफिस पर 207 करोड़ की कमाई की है। प्रेम रतन धन पायो में सलमान ने दोहरी भूमिका निभायी थी। वर्ष 2016 में सलमान खान की फिल्म सुल्तान प्रदर्शित हुयी थी। सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की। वर्ष 2017 में सलमान खान की फिल्म टयूबलाईट प्रदर्शित हुयी। कबीर खान के निर्देशन में बनी टयूबलाइट ने 121 करोड़ की कमाई की है।
The post बॉक्स आफिस: 100 करोड़ क्लब के किंग हैं सलमान खान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2pDIVC2
Comments
Post a Comment